मांगों को लेकर सर्वोदय इंटर कॉलेज में फिर छात्रों का प्रदर्शन

मांगों को लेकर सर्वोदय इंटर कॉलेज में फिर छात्रों का प्रदर्शन

सैकड़ों छात्र स्कूल के बाहर जुटे, पुलिस बल तैनात; गेट की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोका

फतेहपुर। किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में छात्र स्कूल परिसर के बाहर एकत्र हो गए और विरोध जताने लगे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान छात्र स्कूल गेट की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मी रोकते रहे। छात्रों के विरोध के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बताया गया कि इससे पहले भी 28 जुलाई को छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया था। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से कॉलेज परिसर के आसपास हलचल बढ़ गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *