कानपुर के 21 केंद्रों पर PET परीक्षा
3 लेयर चेकिंग के बाद मिली एंट्री, गेट बंद; पहली पाली की परीक्षा समाप्त
पहली पाली की परीक्षा में चाचा नेहरु स्मारक इंटर कालेज गोविंद नगर में अभ्यर्थी के हाथ में बंधा कलावा सुरक्षाकर्मी ने काटा। इसके अलावा अभ्यर्थियों के गले से ताबीज आदि भी उतरवाए गए। सुबह 10 से 12 बजे पहली पाली की परीक्षा हुई।

सुरक्षाकर्मी द्वारा ली जा रही तलाशी।

मेटल डिटेक्टर से की जा रही जांच।
कई स्तर पर हो रही तलाशी
अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कई स्तर पर तलाशी से गुजरना पड़ रहा है। सबसे पहले पुलिसकर्मी द्वारा आधार कार्ड और प्रवेश पत्र का मिलान किया जा रहा है। उसके बाद सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं। अंत में मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल रहा है।
दो पालियों में हो रही परीक्षा
पहली शिफ्ट में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एग्जाम होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से एंट्री शुरू होगी, 9.30 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक एग्जाम होंगे। इसके लिए 1 बजे से एंट्री शुरू होगी, 1.30 बजे एंट्री बंद हो जाएगी।
नकल, फर्जी अभ्यर्थी बैठाने या परीक्षा में गड़बड़ी करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर परीक्षा और आयोग की अगली परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे। कानून के तहत आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपए तक जुर्माने हो सकता है।


