कानपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी तेज, 19 नवंबर से चार ब्लॉकों में खिलाई जाएगी आईडीए की दवा

कानपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी तेज, 19 नवंबर से चार ब्लॉकों में खिलाई जाएगी आईडीए की दवा

कानपुर नगर। फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद के चार ब्लॉकों बिल्हौर, चौबेपुर, ककवन और बिठूर में 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक ट्रिपल ड्रग थेरेपी (आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लोगों को निर्धारित दवाओं का सेवन कराकर फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम का प्रयास किया जाएगा।

अभियान को प्रभावी बनाने और आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए 17 नवंबर को एक दिवसीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला दोपहर 12:30 बजे होटल सेलिब्रेशन इन, गुमटी गुरुद्वारा के पास, अशोक नगर में होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में मीडिया के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने और दवा सेवन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।

नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचकर दवा सेवन सुनिश्चित करना और बीमारी के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और मीडिया का सहयोग अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि चयनित चारों ब्लॉकों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभियान संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *