ब्राह्मण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय होगी भगवान परशुराम महासभा
कानपुर। भगवान परशुराम महासभा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए वर्किंग कमेटी गठित करने पर विचार किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने कहा कि महासभा गरीब और मेधावी छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता करेगी। श्रम विभाग के सहयोग से जरूरतमंदों को रोजगार दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा महासभा की ओर से संचालित शव वाहन को दोबारा व्यवस्थित ढंग से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए संगठन हरसंभव प्रयास करेगा।
बैठक में श्याम नारायण शुक्ला, राजेंद्र अवस्थी, विष्णु दत्त तिवारी, राधेश्याम शुक्ला, अनिल शुक्ला, अरुण मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, बीके शुक्ला, राजीव दीक्षित, अभिजीत त्रिपाठी, अभय मिश्रा, रवि पांडेय, आशुतोष मिश्रा, राजेश शुक्ला, प्रवीण मिश्रा और संदीप पांडेय मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र अवस्थी ने किया।


