सिपाही ने प्रेमिका को सड़क पर पीटा, ईंट और बेल्ट से हमला

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के मंगलाबिहार में शनिवार रात एक सिपाही पर अपनी प्रेमिका को सड़क पर ईंट और बेल्ट से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सिपाही से उसे छुड़ाया। गंभीर हालत में छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
चीख सुनकर जुटे लोग
बताया गया कि रात में सड़क पर सिपाही छात्रा के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपी ने कथित तौर पर ईंट और बेल्ट से उस पर हमला किया। छात्रा की चीखें सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बीच-बचाव कर छात्रा को सिपाही के चंगुल से छुड़ाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसकी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी सिपाही से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *