पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

बजरंग बिहार में बेटी ने कमरे में पंखे से लटका देखा शव, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के बजरंग बिहार में रविवार रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद बेटी पिता को बुलाने कमरे में पहुंची तो उनका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बेटी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।

बजरंग बिहार निवासी राजेंद्र यादव घर में परचून की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी कलावती, बेटा रोहित यादव (38) और बेटियां रिंकी, पिंकी व शिल्पी हैं। रोहित की करीब 15 वर्ष पहले ज्योति से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है।

रोहित की मां कलावती ने बताया कि शादी के बाद से ही रोहित और ज्योति के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद बढ़ने पर शादी के करीब दो महीने बाद ज्योति कच्ची मड़ैया इलाके में अलग रहने लगी थी। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

विवाद के बाद कमरे में चला गया रोहित

कलावती के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे भी रोहित और ज्योति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रोहित कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बेटी उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंची तो पिता का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखकर चीख पड़ी।

आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *