कानपुर ग्रामीण में भाजपा आईटी विभाग के विधानसभा संयोजकों की घोषणा
कानपुर ग्रामीण। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान की अनुशंसा के बाद आईटी विभाग के जिला संयोजक सौरभ त्रिवेदी ने जिला सह-संयोजकों, विधानसभा संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की है। घोषणा के तहत घाटमपुर विधानसभा का संयोजक बलराम सिंह, बिल्हौर विधानसभा का संयोजक प्रद्युम्न कटियार और बिठूर विधानसभा का संयोजक ज्ञानेंद्र पांडेय को बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
घाटमपुर विधानसभा संयोजक बलराम सिंह ने कहा कि वह आईटी विभाग के सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आईटी विभाग को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

