गड्ढे से बचने में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई

गड्ढे से बचने में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई

लखनऊ जा रहा परिवार बाल-बाल बचा, क्रेन से हटाई गई क्षतिग्रस्त कार

कानपुर। सोमवार सुबह कैंट थाना क्षेत्र के गोलाघाट के पास सड़क हादसा हो गया। कल्याणपुर निवासी अजय सिंह परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। गोलाघाट के पास सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि हादसे में कार सवार लोग सुरक्षित हैं। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवा दिया गया है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *