बिधनू गेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे समेत तीन गंभीर घायल

                 फूलमती                                                                                                    धीरज सिंह                                                                                                 परवीन मिश्रा

कानपुर। बिधनू में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को बिधनू गेस्ट हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भवानीपुर निवासी धीरज सिंह (26) पुत्र रामनारायण सिंह अपनी मां फूलमती को बाइक से दवा दिलाने जा रहे थे। जैसे ही वह बिधनू गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

फूफा की तेरहवीं में शामिल होने आए थे परवीन

दूसरी बाइक पर सजेती थाना क्षेत्र के नेहुरा पारा निवासी परवीन मिश्रा (30) सवार थे। वह बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव में अपने फूफा की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने बाइक से बिधनू जा रहे थे। रास्ते में दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।

हादसे में धीरज सिंह, उनकी मां फूलमती और परवीन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी बिधनू सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *