एशियन गेम्स- भारत को 6 मेडल, शूटिंग में 5 आए:हिमांशु-रुद्रांश को मेंस 10 मीटर राइफल में सिल्वर-ब्रॉन्ज; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहली बार मेडल

एशियन गेम्स- भारत को 6 मेडल, शूटिंग में 5 आए:हिमांशु-रुद्रांश को मेंस 10 मीटर राइफल में सिल्वर-ब्रॉन्ज; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहली बार मेडल

जापान। भारत ने जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में 6 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 5 मेडल शूटर्स ने दिलाए। सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस में पहला मेडल दिलाया। सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) ब्रॉन्ज जीते। चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता।टीम इवेंट में भारतीय टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों शामिल रहे। चीन (1899.9 अंक) पहले और कोरिया (1884.2 अंक) तीसरे स्थान पर रही।

भारत 10वें स्थान पर पहुंचा, चीन नंबर-1

भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 6 मेडल हैं। चीन 18 गोल्ड समेत 32 मेडल लेकर पहले स्थान पर है। जापान 8 गोल्ड समेत 28 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 5 गोल्ड समेत 21 मेडल के सहारे तीसरे स्थान पर है।

रुद्रांश पाटिल: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय शूटर

रुद्रांश बालासाहेब पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल के शूटर हैं। उन्होंने 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिविजुअल और टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इंडिविजुअल वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले वे अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने। 2022 में वे 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड नंबर-1 भी रहे।

पार्थ राकेश माने: जूनियर वर्ल्ड चैंपियन

पार्थ राकेश माने का जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। उन्होंने 2024 में पेरू के लीमा में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर जूनियर वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। इसी साल उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज भी जीता।

हिमांशु ढिल्लों: भारत के उभरते राइफल शूटर

हिमांशु ढिल्लों का जन्म 29 सितंबर 2005 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। 2025 में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता। 2026 में एशियन चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड अपने नाम किए। म्यूनिख में 2026 के सीनियर वर्ल्ड कप में वे 9वें रहे और क्वालिफिकेशन में 635.7 अंक बनाए।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *