धूमधाम से मनाया गया मलूक पीठाधीश्वर का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया मलूक पीठाधीश्वर का जन्मोत्सव

कठेरुआ कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में रामचरित मानस पाठ, संगीतमय राज्याभिषेक और संत सम्मान का आयोजन

कानपुर: बिधनू के कठेरुआ स्थित कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में मंगलवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर मलूक पीठाधीश्वर एवं अग्रपीठाधीश्वर जगद्गुरु राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को रामचरित मानस पाठ से हुआ। मंगलवार को पाठ के विराम के बाद संगीतमय राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन हुआ। इसके बाद संत सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सिद्धनाथ धाम के महंत अरुण चैतन्य पुरी महाराज को सम्मानित किया गया। साथ ही पांच विशिष्ट ब्राह्मणों को भी सम्मानित किया गया।

देश-धर्म और गोसेवा के लिए योगदान की चर्चा

कार्यक्रम में कथावाचक चंद्रेश महाराज ने देवाचार्य महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि महाराजश्री देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव आगे रहते हैं। उन्होंने गोसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में गोशालाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में गोमाताओं की सेवा की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मां अन्नपूर्णा के भंडारे का आयोजन भी किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजनों के बीच पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

इस मौके पर ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, आचार्य आस्तिक शुक्ला, आचार्य सिद्धार्थ तिवारी, प्रदीप शुक्ल, उमेश शुक्ल, रूप नारायण तिवारी, मदन बाजपेई, राजोल शुक्ल, तनय पांडेय, हरिओम तिवारी, मुन्नालाल और सोमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *