संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत

संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत

आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थी

मौदहा हमीरपुर। रविवार सुबह परिजनों द्वारा किशोरी को सीएचसी मौदहा लाया गया जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मिर्गी दौरे से मौत होने की बात कही है जबकि गांव में फांसी लगाने से मौत होने की चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
सिसोलर थाना क्षेत्र के भमई निवासी आरती (14)पुत्री बाबू यादव की शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मृतका गांव के स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी वहीं गांव में चर्चा है कि सुबह मृतका का छोटे भाई से झगड़ा हुआ था जिसके चलते उसने फांसी लगा ली है। वहीं परिजनों का कहना है कि किशोरी को मिर्गी का दौरा आता था जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई और उसी कारण मौत हुई है। सूचना पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिसोलर ने बताया कि मौत की सही वजह पता नहीं चली है इस लिए शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

फोटो –

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *