हजरत शेख चांद बाबा के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

हजरत शेख चांद बाबा के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

चादरपोशी के बाद हुआ लंगर, रात में सजी कव्वाली की महफिल

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शेख चांद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को बाबा के आस्ताने पर कुरानख्वानी के बाद भव्य चादर जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं।
उर्स के दूसरे दिन सुबह आस्ताने पर कुरानख्वानी हुई। इसके नमाज-ए-जुहर के पश्चात हुसैनगंज स्थित अथैय्या से चादर जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ शाम को आस्ताने पर पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने चादर पेश की। इस दौरान जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। चादरपोशी के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने शिरकत की। चादरपोशी के दौरान मोहाल मे जगह-जगह भारी लंगर व जलपान की व्यवस्था की गई वहीं चादर जुलूस में शामिल घोड़े व गाजे-बाजे वालों का जगह-जगह स्वागत व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उर्स मे बुधवार की रात में शानदार कव्वाली का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सूफियाना कलाम पेश किए गए। उर्स के आयोजकों के मुताबिक, गुरुवार को सुबह 11 बजे आस्ताने पर फातिहा होगी। दिन में चादरपोशी और रात में महफिल-ए-समा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार की सुबह कुल की फातिहा के साथ तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन होगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष लतीफ अहमद उर्फ बच्चा नेता ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *