रोटी बैंक सोसाइटी की ओर किया गया फल वितरण
बाँदा।रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता सिंह के निर्देशन में, जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।बांदा रोटी बैंक के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।फल वितरण कार्यक्रम में ,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता सहित दर्जनों महिला सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।


