पीजी मेडिकल छात्रा का राष्ट्रीय शोध योजना में चयन:डीएचआर की योजना में मिला मौका

पीजी मेडिकल छात्रा का राष्ट्रीय शोध योजना में चयन:डीएचआर की योजना में मिला मौका

शोध के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये

कानपुर। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर पी के कटियार की बेटी डॉक्टर श्वेता कटियार कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मणिपाल कर्नाटक से पैथोलॉजी में एमडी में शोधरत हैं। डॉ श्वेता ने चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग में शोध के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है।

विभाग की छात्रा पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) का भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) की एचआरडी योजना में चयन हुआ है।यह चयन वर्ष 2026-27 के एमडी रिसर्च के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस शोध योजना में विभाग की पीजी छात्रा का चयन संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।योजना के तहत छात्रा को अपनी एमडी थीसिस के शोध कार्य के लिए एक लाख रुपए की सहायता मिलेगी।

इससे छात्रा को शोध के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी। डॉ श्वेता कटियार अपने शोध कार्य डॉ. सिंदूरा लक्ष्मी के एल के मार्गदर्शन में कर रही हैं। छात्रा के चयन से विभाग की शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ मेडिकल छात्रों में वैज्ञानिक शोध के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *