6 मिनट की देरी से पहुंचे अभ्यर्थी की छूटी परीक्षा

लखनऊ में चेकिंग के दौरान उतरवाईं बालियां, PET परीक्षा का आज आखिरी दिन

राजधानी में परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को तीन स्तर की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में PET परीक्षा देने पहुंची महिला अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। प्रवेश से पहले सुरक्षा कर्मियों ने उनके कान की बालियां उतरवाईं।

दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

PET के दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 28,213 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10,091 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की 3-लेयर चेकिंग की गई। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों की नथ और बालियां उतरवाकर सेंटर के बाहर रखवाई गईं।

परीक्षा देकर बाहर निकले ज्यादातर अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सवाल आसान थे, जबकि सामान्य अध्ययन (GS) का पेपर कठिन रहा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *