बाल सुलभ गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन पर प्रधानाध्यापिका को मिला “राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान 2026”

बाल सुलभ गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन पर प्रधानाध्यापिका को मिला “राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान 2026”

लखनऊ। शिक्षा को बाल-सुलभ गतिविधियों, नवाचार और साहित्य से जोड़कर ‘विद्यालय बनें आनंद घर’ की संकल्पना को साकार करने वाले बेसिक शिक्षकों की लखनऊ में एक दो दिवसीय 25 व 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, किसमें विभिन्न राज्यों से चयनित 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं में जनपद उन्नाव के शि0क्षे0 सफीपुर के प्रा0वि0 गहोली की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा कुशवाहा को “राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान-2026″से सम्मानित किया गया,
उक्त जानकारी देते हुए शैक्षिक संवाद मंच के संयोजक ने बताया,कि इस द्विदिवसीय संगोष्ठी में विद्यालयों में वर्ष भर रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने-सिखाने का आनंदमय शैक्षिक परिवेश रचने वाले चयनित 40 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मंचस्थ अतिथियों सर्वश्री शिव मोहन यादव जी(एनसीईआरटी,नई दिल्ली),श्री कमलेश जोशी जी, (शिक्षाविद एवं लेखक,लखनऊ),श्री ज़ाकिर अली रजनीश जी (विज्ञान कथाकार,लखनऊ),द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान अंतर्गत सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, मोती-माला एवं शिक्षा साहित्य भेंट किया गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *