कानपुर में आज 21 केंद्रों पर PET-2026, 18 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

कानपुर में आज 21 केंद्रों पर PET-2026, 18 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

तीसरे और अंतिम दिन दो पालियों में होगा आयोजन, निर्धारित समय से पहले पहुंचना जरूरी; नकल और फर्जी अभ्यर्थियों पर सख्त कार्रवाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। कानपुर में इसके लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह आठ बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इस पाली के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश दोपहर एक बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

नकल और फर्जी अभ्यर्थियों पर सख्ती

परीक्षा में नकल कराने, फर्जी अभ्यर्थी बैठाने या किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के साथ आयोग की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। कानून के तहत गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

प्रशासन और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों का जोर परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *