चावल की कालाबाजारी में ट्रक मालिक पर मुकदमा दर्ज

चावल की कालाबाजारी में ट्रक मालिक पर मुकदमा दर्ज

मौदहा हमीरपुर। सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में खाद्यान उपलब्ध करा रही सरकार के खाद्यान पर ही आढतियों द्वारा सेंधमारी कर काला बाजारी की जा रही है। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपजिलाधिकारी के साथ संयुक्त आपरेशन चला गेंहू चावल से लदा ट्रक पकड़ कर मुकदमा दर्ज किया है।
बीते 28अक्टूबर की रात पूर्ति निरीक्षक आशुतोष को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक ट्रक में राशन कार्ड में मिलने वाले चावल की काला बाजारी की जा रही है जिसपर जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्त आपरेशन चला ट्रक को पकड़ लिया जिसमें 95बोरियों में 58.25कुंतल फोर्टीफाइड चावल और 64बोरियों में 33.25कुंतल गेंहू बरामद किया।
पूर्ति निरीक्षक आशुतोष ने अपनी तहरीर में बताया कि वाहन संख्या यूपी 90एटी 8490 के वाहन स्वामी इलाही तालाब निवासी रवि कुमार पुत्र नवल किशोर द्वारा गेंहू खरीद के दस्तावेज तो प्रस्तुत किए गए किंतु चावल के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दे सका। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पकडा गया चावल राशन कार्ड पर मिलने वाला फोर्टीफाइड जैसा अरवा चावल है और आसपास कोई राईस मिल भी नहीं है तथा क्षेत्र में चावल की पैदावार भी लगभग नगण्य है,जिससे लगता है कि, उक्त चावल राशन कार्ड में मिलने वाला चावल है जिसकी काला बाजारी कर बाहर भेजा जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *