नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने निकालीं 5165 वैकेंसी

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) के तहत स्नातक और 12वीं स्तर के कुल 5,165 पदों पर भर्ती निकाली है। एनटीपीसी ग्रेजुएट श्रेणी के तहत पे-लेवल पांच और छह के अंतर्गत आने वाले स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क के कुल 3,477 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए स्नातक पास युवा पात्र हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल www.rrbapply. gov.in पर छह नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा अंडरग्रेजुएट (12वीं स्तर) श्रेणी के तहत कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 1,688 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया 13 नवंबर तक चलेगी।

योग्यता: 12वीं स्तर के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास होना पर्याप्त है। इसके अलावा टाइपिस्ट पदों के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की कम्प्यूटर टाइपिंग गति आवश्यक है। आयु की गणना पहली जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी और 12वीं स्तर के पदों के लिए आयुसीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।

2008 पदों पर बिना परीक्षा चयन

रेलवे के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के रिक्रूटमेंट सेल ने 2008 पदों पर नई भर्ती निकाली है। सबसे बड़ी राहत उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो रिटन एग्जाम नहीं देना चाहते, क्योंकि इस रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं है। केवल फॉर्म भरने के बाद आपको मेरिट लिस्ट आने का इंतजार करना है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcjaipur.in पर छह नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा (10+2) सिस्टम से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके साथ में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट/आईटीआई हासिल किया हो।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *