ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत

ट्रम्प दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे, डेमोक्रेट्स को बहुमत

पहली बार मुस्लिम सीनेटर बनेगा, कंसास में डेमोक्रेटिक पार्टी को करीब 100 साल बाद जीत

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
कंसास में डेमोक्रेटिक पार्टी ने करीब 100 साल बाद चुनाव जीता है। आखिरी बार 1932 में यहां से कोई डेमोक्रेट सीनेटर चुना गया था। इस बार डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एडम हैमिल्टन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा सीनेटर रोजर मार्शल को हरा दिया।
वहीं, मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने जीत हासिल की। इसके साथ ही वह अमेरिकी इतिहास में सीनेटर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स
हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 227 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 142 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
सीनेटः सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 31 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं।
इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 19 और रिपब्लिकन पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं। बाकी 4 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 53 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 43 सीटें हैं।
गवर्नरः कुल 36 सीटों में से 26 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 17 डेमोक्रेट्स और 9 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 10 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।
मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत लगभग तय

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में मिशिगन की सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत लगभग तय हो गई है।अब तक 80% वोटों की गिनती में उन्हें 52% और उनके विपक्षी उम्मीदवार माइक रोजर्स को 46% वोट मिले हैं।
अगर अब्दुल जीतते हैं तो वे अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सांसद बनेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें उनके मुस्लिम होने और इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर उनके रुख को लेकर निशाना बनाया गया था।
रिपब्लिकन नेताओं ने उन्हें आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश भी की थी।अब्दुल ने चुनाव प्रचार में स्वास्थ्य सेवाओं को सबके लिए उपलब्ध कराने, महंगाई कम करने और इजराइल को अमेरिकी सैन्य मदद बंद करने जैसे मुद्दे उठाए थे।
सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटें जरूरी
सीनेट में कुल 100 सीटें हैं। अभी रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45 हैं। इसके अलावा 2 निर्दलीय सांसद हैं, जो डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करते हैं। इस तरह दोनों पक्षों के बीच सीटों का अनुपात 53-47 है।
बहुमत के लिए 51 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। हालांकि, अगर दोनों पार्टियों के पास 50-50 सीटें होती हैं तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस निर्णायक वोट दे सकते हैं।
इस बार सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें 22 सीटें रिपब्लिकन और 13 सीटें डेमोक्रेटिक पार्टी के पास हैं। डेमोक्रेट्स को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 4 सीटों का शुद्ध फायदा उठाना होगा।
हाउस में बहुमत के लिए 218 सीटें जरूरी
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है।
इस बार हाउस की सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए। जिस पार्टी को 218 या उससे ज्यादा सीटें मिलेंगी, वह सदन में बहुमत हासिल कर लेगी।
इस तरह मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को दोनों सदनों में अपना बहुमत बचाना होगा, जबकि डेमोक्रेट्स की कोशिश दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की होगी।
कंसास में डेमोक्रेटिक पार्टी को करीब 100 साल बाद जीत

  • कंसास में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 94 साल बाद सीनेट की सीट जीती है। आखिरी बार 1932 में यहां से कोई डेमोक्रेट सीनेटर चुना गया था।
    इस बार डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एडम हैमिल्टन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा सीनेटर रोजर मार्शल को हरा दिया।
    2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प ने कंसास में 16% से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बावजूद इस बार डेमोक्रेट्स ने यहां सीनेट की सीट जीत ली।
    चुनाव जीतने वाले एडम हैमिल्टन पादरी हैं। वह अमेरिका के सबसे बड़े मेथोडिस्ट चर्चों में से एक ‘चर्च ऑफ द रेजरेक्शन’ का नेतृत्व करते हैं।
    62 साल के हैमिल्टन ने मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर रोजर मार्शल को हराया। मार्शल ट्रम्प के करीबी माने जाते हैं और उनकी नीतियों का समर्थन करते रहे हैं। ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी मार्शल के समर्थन में कंसास में प्रचार किया था।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *