वंदेभारत एक्सप्रेस के सी-3 कोच का शौचालय गंदगी से भरा, यात्रियों ने ऑनलाइन की शिकायत

वंदेभारत एक्सप्रेस के सी-3 कोच का शौचालय गंदगी से भरा, यात्रियों ने ऑनलाइन की शिकायत

कानपुर। रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान यात्रियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। रविवार को ट्रेन संख्या 20176 के सी-3 कोच का शौचालय गंदगी से भर गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों ने ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने वाराणसी पहुंचने से पहले शौचालय की सफाई कराई।

यात्री देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी मंजू और परिवार के करीब 20 सदस्यों के साथ कानपुर से वाराणसी जा रहे थे। ट्रेन में सवार होने के कुछ समय बाद वह शौचालय गए तो वहां गंदगी फैली हुई थी। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही कमोड गंदगी से भर गया। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने वाराणसी पहुंचने से कुछ समय पहले शौचालय की सफाई कराई। इस संबंध में प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि शिकायत की सूचना मिलते ही समस्या का निस्तारण करा दिया गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *