राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड: घायलों का हाल जानने उर्सला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड: घायलों का हाल जानने उर्सला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन घायलों के उपचार को लेकर सक्रिय हो गया है। घटना में घायल लोगों का हाल जानने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर उर्सला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पूरी संवेदनशीलता के साथ बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *