सेवा संकल्प अभियान के स्वास्थ्य शिविर में 348 लाभार्थियों को मिला उपचार

सेवा संकल्प अभियान के स्वास्थ्य शिविर में 348 लाभार्थियों को मिला उपचार

नेत्र जांच से लेकर ब्लड प्रेशर, शुगर जांच और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध
कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को श्याम नगर स्थित परिणय गेस्ट हाउस में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम), गैर संचारी रोग (एनसीडी) और नेत्र परीक्षण टीमों ने लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 348 लाभार्थी लाभान्वित हुए।
नेत्र परीक्षण टीम ने 88 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए गए। एनसीडी टीम ने 89 लोगों का रक्तचाप और 120 लोगों की शुगर की जांच की।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने 161 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाएं भी वितरित कीं। वहीं, 10 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
शिविर में सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमित ए.के. रस्तोगी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश चन्द्र, एनयूएचएम कोआर्डिनेटर मिलिन्द गौतम सहित चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *