कैरियर इन कंप्यूटराइज एकाउंटिंग का आयोजन

कैरियर इन कंप्यूटराइज एकाउंटिंग का आयोजन

कानपुर नगर। वाणिज्य विभाग वी०एस०एस०डी० कॉलेज तथा टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में वाणिज्य विभाग में कैरियर इन कंप्यूटराइज एकाउंटिंग विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट श डी०सी० शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग ज्ञान का युग है और इस ज्ञान ने विश्व की दिशा और दशा को पूरी तरह से बदल दिया है।

कहा यदि आपके भीतर ज्ञान और कौशल है तो आप अपना और साथ-साथ अपने परिवार तथा समाज व देश का भाग्य बदल सकते हैं, उन्होंने आगे कहा कि AI ने हमारे विचारों और सोचने के तरीके को बदलना शुरू कर दिया और आने वाले 5-10 वर्षों में AI विश्व का पूरा स्वरूप ही बदल देगा।

टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल के सचिव एवं पूर्व अपर आयकर आयुक्त आर०सी० गुप्ता ने संस्था द्वारा किए जा रहे शैक्षिक उन्नयन के कार्यों के बारे में छात्रों को विस्तार से अवगत कराया। वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट कमल राज गुप्ता ने कहा कि छात्रों को वर्तमान युग के चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने ज्ञान और कौशल के साथ तैयार रहना चाहिए।

वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो० मनोज अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लेखा ही व्यवसाय की आत्मा है, समय बदल रहा है व्यापार में प्रतिदिन करोड़ों के लेनदेन व सरकार द्वारा GST व TDS जैसे नियमों में समय समय पर परिवर्तन होने के कारण कंप्यूटराइज अकाउंटिंग के ज्ञान की आवश्यकता काफी बढ़ गई है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ.ओ.पी.जायसवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिलीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के छात्र व छात्राएं एवं संकाय के शिक्षक प्रो० संजीव शुक्ला, प्रो० बी० के० दीक्षित, प्रो० पंकज पांडेय, डॉ० भरत सिद्धार्थ, डॉ० रश्मि गुप्ता, डॉ० अजय शुक्ला, डॉ० अभिषेक कुमार, श्री ध्रुव चंद्र, श्री जे.पी.यादव एवं संकाय के शोधार्थी सोनाली यादव, जागृति तिवारी और शुभी रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *