एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड

एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता; श्रीलंका को 147 रन से हराया
निशिन (जापान)। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। टीम ने 2022 गेम्स में भी गोल्ड जीता था।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। यह एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। 217 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।
मंधाना ने 79 रन की पारी खेली
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 79, ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। मंधाना ने इस पारी के दौरान विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए। श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिया।
दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके
श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर ही खेल सकी। चामरी अटापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जबकि कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को भी 2-2 विकेट मिले। श्रीलंका के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या काविंदी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा, सुगंधिका कुमारी।
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया। श्रीलंका 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रेयंका पाटिल ने कौशानी नुथ्यांगना को बोल्ड कर भारत को जीत दिलाई।
श्रेयंका की फुल और स्टंप्स पर आती गेंद पर कौशानी आगे निकलकर शॉट खेलने गईं, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देकर सीधे मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर तिरंगा लहराकर गोल्ड मेडल का जश्न मनाया। श्रीलंका को 14.2 ओवर में नौवां झटका लगा। मिताली अयोध्या 5 गेंदों पर बिना खाता खोले रन आउट हुईं। कौशानी नुथ्यांगना के मिडविकेट की ओर शॉट खेलने के बाद दोनों ने एक रन पूरा किया, लेकिन दूसरे रन के लिए मिताली क्रीज से बाहर निकल गईं। वापसी के दौरान वह फिसल गईं और ऋचा घोष ने गिल्लियां बिखेर दीं।
सुगंधिका 3 रन बनाकर पवेलियन लौटी
श्रीलंका को 13.1 ओवर में आठवां झटका लगा। सुगंधिका कुमारी 12 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा की गेंद पर उन्होंने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का हल्का किनारा लगा। विकेटकीपर ऋचा घोष ने रिबाउंड पर कैच पकड़ लिया। यह दीप्ति शर्मा का चौथा विकेट रहा। श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा। काव्या कविंदी 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुईं। श्री चरणी की गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का हल्का किनारा लगा और विकेटकीपर ऋचा घोष ने कैच पकड़ लिया। छठे ओवर में श्रीलंका का छठा विकेट गिरा। कविशा दिलहारी 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा की गेंद पर दिलहारी आगे निकलकर शॉट खेलने गईं, लेकिन गेंद सीधे गेंदबाज के पास लौट गई। दीप्ति ने पहले कोशिश में कैच गंवाया, लेकिन गिरते हुए गेंद को दूसरी कोशिश में पकड़ लिया। श्रीलंका का पांचवां विकेट 9वें ओवर में गिरा। हंसिमा करुणारत्ने 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुईं। श्री चरणी की गेंद पर उन्होंने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। लॉन्ग ऑन पर भारती फुलमाली ने आसान कैच पकड़ा। श्रीलंका को 7.3 ओवर में तीसरा झटका लगा। हर्षिता समरविक्रमा 2 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुईं। श्रेयंका पाटिल की गेंद पर उन्होंने बल्ला जल्दी बंद कर दिया, जिससे गेंद का किनारा लगकर सीधे गेंदबाज के पास गई। श्रेयंका ने खुद ही कैच पकड़कर विकेट हासिल किया।
5वें ओवर में श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। हसिनी परेरा 3 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गईं। शेफाली वर्मा की धीमी गेंद पर परेरा बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे निकलीं, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। कवर पर भारती फुलमाली ने आसान कैच पकड़ा। श्रीलंका को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। इमेशा दुलानी 10 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली वर्मा की गेंद पर ऋचा घोष ने उन्हें स्टंपिंग कर दिया। दबाव के बीच दुलानी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी और ऋचा ने आसानी से स्टंपिंग कर दी। श्रीलंका ने चेज की शुरुआत 3 रन से की। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 3/0 है। चामरी अटापट्टू ने 2 गेंदों पर 3 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी 4 गेंदों पर खाता नहीं खोल सकीं। भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने पहला ओवर किया। 5वीं गेंद पर इमेशा दुलानी का कैच श्रीयंका पाटिल ने स्लिप में छोड़ दिया।
भारत ने 216 रन बनाए, एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट का हाईएस्ट स्कोर
भारत ने आखिरी ओवर में 25 रन बटोरे। ऋचा घोष ने लगातार दो छक्के लगाने के बाद आखिरी गेंद पर चौका जड़ा और 49 रन पर नाबाद रहीं। भारती फुलमाली 7 रन पर नाबाद रहीं। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *