कानपुर में फिर बदला मौसम, घने बादलों ने डाला डेरा

कानपुर में फिर बदला मौसम, घने बादलों ने डाला डेरा

कानपुर में फिर बदला मौसम, घने बादलों ने डाला डेरा
घाटमपुर में रुक-रुककर बारिश, अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ आंधी-पानी का अलर्ट; सामान्य से 54% अधिक बरस चुका मानसून
कानपुर। कानपुर में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और घाटमपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग फ्लाईओवर के नीचे खड़े नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, एक जून से अब तक कानपुर में सामान्य से करीब 54 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले घंटों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
शाम को गरज-चमक के साथ बौछारों के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक कानपुर और आसपास के जिलों में मानसून सक्रिय है। क्षेत्र में लगातार नमी का प्रवाह बना हुआ है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि शाम के समय गरज वाले बादल बनने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना 65 से 70 प्रतिशत तक है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश भी हो सकती है।
दोपहर तक तेज धूप, शाम को बदल गया मौसम
गुरुवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली रही। उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान में बादल छा गए। शाम होते-होते नमी बढ़ने से उमस का असर और तेज हो गया।
तापमान सामान्य से अधिक
सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून सक्रिय रहने से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *