जमीनी विवाद के चलते गर्भवती के पेट में मारी लात, मुकदमा दर्ज

मौदहा हमीरपुर। जमीन कब्ज़ा करने के प्रयास को लेकर हुई गाली गलौज और विवाद के बाद गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदीकला निवासी संतो पत्नी मुकेश प्रजापति ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसके घर के सामने कुछ जमीन पडी हुई है जिसपर गांव का सजातीय जागेश्वर प्रजापति कब्ज़ा करना चाहता है उसी को लेकर बीते 27अक्टूबर की दोपहर जागेश्वर शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था और उसी में उसने उसके पेट में लात मार दी। पीडिता ने बताया कि, वह गर्भवती है और उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *