कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों से नोकझोंक और असुविधा के आरोप में 8 किन्नर हिरासत में

कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों से नोकझोंक और असुविधा के आरोप में 8 किन्नर हिरासत में
RPF ने दिल्ली छोर के FOB पर की कार्रवाई, रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत मामला दर्ज
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई की है। स्टेशन के दिल्ली छोर स्थित फुट ओवरब्रिज (FOB) पर गश्त के दौरान यात्रियों से नूइसेंस करने की शिकायत मिलने पर RPF टीम ने आठ किन्नरों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई।
पहले भी दी गई थी चेतावनी
RPF के मुताबिक रेलवे परिसर में यात्रियों को असुविधा न पहुंचाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए संबंधित लोगों को पहले भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई।
RPF कानपुर सेंट्रल ने सभी आठ लोगों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।
यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी
RPF अधिकारियों के अनुसार स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों से जुड़ी शिकायतों और असुविधा के मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
RPF ने यात्रियों से की अपील
RPF कानपुर सेंट्रल ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की असुविधा, नूइसेंस या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल RPF, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी RPF कर्मी को सूचना दें।
RPF इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा प्राथमिकता है। रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *