कुलवंती हॉस्पिटल के पास PNG गैस पाइपलाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

कुलवंती हॉस्पिटल के पास PNG गैस पाइपलाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पुलिस और गैस कंपनी की टीम ने तत्काल संभाला मोर्चा, गैस सप्लाई बंद कर आग पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा

कानपुर नगर। काकादेव थाना क्षेत्र में कुलवंती हॉस्पिटल के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे से गुजर रही पीएनजी गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया। कुछ ही देर में गैस रिसाव के कारण पाइपलाइन में आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। अस्पताल के नजदीक आग की लपटें देखकर राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल काकादेव थाना पुलिस और संबंधित गैस कंपनी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। साथ ही यातायात को डायवर्ट कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

गैस सप्लाई बंद होते ही बुझी आग

कुछ ही देर में गैस कंपनी की तकनीकी रिस्पांस टीम भी आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने तत्काल संबंधित ब्लॉक की मुख्य गैस सप्लाई बंद कराई, जिससे रिसाव का दबाव कम हुआ और आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद कंपनी के इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया।

पुलिस और गैस कंपनी की तत्परता तथा स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। अस्पताल के पास हुई इस घटना में बड़ा हादसा टल गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *