पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने कराई शादी

पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने कराई शादी

पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने कराई शादी

लखनऊ में जवान ने प्रेमी के साथ मंदिर में करवाए फेरे
मलिहाबाद | मलिहाबाद में एक जवान की पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से चली गई। परिवार ने महिला की तलाश शुरू की। बाद में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को ढूंढ निकाला। पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने उसकी इच्छा का सम्मान किया और दोनों की मंदिर में शादी करा दी। मामला मलिहाबाद का है। घटना के बाद इलाके में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
एक ही स्कूल में पढ़े थे दोनों
महिला और उसका प्रेमी माल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गया। करीब एक साल पहले महिला की शादी मलिहाबाद क्षेत्र के रहने वाले जवान से हो गई। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों के बीच सब ठीक रहा। महिला शादी के बाद अपने प्रेमी से संपर्क में रही। दोनों आपस में बात करते रहे। लेकिन 4 दिन पहले वो बिना बताए घर से चली गई। परिवार ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस की जांच में महिला हरदोई में अपने प्रेमी के साथ मिली।
थाने पहुंचे दोनों परिवार
मलिहाबाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया और दोनों को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। परिवार वालों ने महिला को समझाया और वापस घर चलने के लिए कहा। लेकिन महिला अपने फैसले पर कायम रही। उसने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला की बात सुनने के बाद पति ने भी उसे रोकने से इनकार कर दिया। उसने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए आपसी सहमति से अलग होने पर हामी भर दी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद स्थानीय मंदिर में महिला और उसके प्रेमी की शादी कराई गई। दोनों ने सात फेरे लिए। शादी के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया। PRD जवान के इस फैसले की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पति ने पत्नी की इच्छा के खिलाफ जाने के बजाय उसकी खुशी को प्राथमिकता दी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *