रेलवे स्टेशन पर नहीं रुके रेल महाप्रबंधक नरेश पाल
मौदहा हमीरपुर। रेलवे महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे के निरीक्षण की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन के जिम्मेदारों की धडकनें तेज हो गईं और रेलवे स्टेशन परिसर की साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया लेकिन उनके नहीं रुकने के बाद रेलवे स्टेशन के जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली।
बुधवार सुबह जैसे ही नरेश पाल रेलवे महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन रागौल के निरीक्षण की खबर मिली तो रेलवे स्टेशन के जिम्मेदारों के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में स्टेशन परिसर की धुलाई, साफ सफाई, शौचालय और पेयजल की टंकियों की सफाई सहित अन्य व्यवस्था सही के लिए काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया इतना ही खबर लगते ही कांग्रेसी नेताओं सहित अन्य समाज सेवी भी राजधानी दिल्ली के लिए एक सीधी ट्रेन, कानपुर दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस के फेरे बढाने सहित अन्य बुनियादी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंच गए। लेकिन जैसे ही रेलवे महाप्रबंधक की स्पेशल ट्रेन 80किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से बिना रुके निकल गई तो स्टेशन मास्टर सहित अन्य जिम्मेदारोँ ने राहत की सांस ली तो वहीं कांग्रेसी नेताओं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वयं को ठगा सा महसूस किया और बाद में स्टेशन मास्टर अमानुददीन को ज्ञापन देकर स्वयं के जख्मो में मरहम लगा लिया।


