इजरायल में अरब समर्थन से सरकार, आइजनकोट पेश कर सकते हैं दावा, नेतन्याहू की जाएगी कुर्सी

 यरूशलम। इजरायल में गादी आइजेनकोट अल्पसंख्यक सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं और उन्हें अरब पार्टियां बाहर से समर्थन दे सकती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि संसद में जब बहुमत साबित करने के लिए वोटिंग होगी तो अरब पार्टियां और यहूदी पार्टी मतदान से दूर रह सकती हैं। गादी आइजेनकोट ने अल्पमत की सरकार बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए फिर से सरकार बनाना मुश्किल होता दिख रहा है। बता दें गादी आइजेनकोट के गुट को चुनाव में 48 सीटें हासिल हुई हैं। उन्हें अरब पार्टी के सांसद योआव सेगालोवित्ज़ का सीधा समर्थन हासिल है, जिससे उनकी सीटें 49 हो जाएंगी। अब अगर यूनाइटेड तोराह जुदेइज्म नेतन्याहू को अपने सात वोट नहीं देता है तो उनके गुट की सीटें घटकर 53 से 46 पर पहुंच जाएंगी। इसके अलावा एक और अरब पार्टी ज्वाइंट लिस्ट को लेकर संभावना है कि संसद में सरकार बनाने के लिए वोटिंग के दौरान वो आइजेनकोट गुट के विरोध में वोटिंग नहीं करेगी।

रिपोर्ट के अनुसार आइजनकोट ज्वाइंट लिस्ट के नेताओं से सरकार बनाने को लेकर कोई बात नहीं करेंगे क्योंकि ज्वॉइंट लिस्ट ने पहले ही कह रखा है कि नेतन्याहू को हटाए जाने का वो समर्थन करेगी। ज्वॉइंट लिस्ट के सांसद अहमद तिबी ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी नेतन्याहू की सरकार को गिराना चाहती है। यदि अरब-बहुसंख्यक पार्टियां औपचारिक गठबंधन का हिस्सा बनने के बजाय वोटिंग से दूर रहती हैं या सरकार के खिलाफ वोट नहीं देती हैं तो आइसेनकोट बहुमत के साथ विश्वास मत हासिल कर सकते हैं।

वोट खरीद-फरोख्त के दो आरोपी रिहा

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अरब पार्टियों पर वोट चुराने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों में से दो को रविवार को रिहा कर दिया गया। इससे चुनाव नतीजों पर सवाल उठाने की लिकुड की कोशिश को झटका लगा है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *