नए एडीएम सिटी ने संभाली कानपुर की कमान

नए एडीएम सिटी ने संभाली कानपुर की कमान

कार्यालय पहुंचते ही विभागीय कामकाज की ली जानकारी, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

कानपुर नगर। कानपुर को नए अपर जिलाधिकारी नगर के रूप में सौरभ सिंह मिल गए हैं। मंगलवार को उन्होंने एडीएम सिटी का पदभार ग्रहण किया। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पटलों पर चल रहे कामकाज की जानकारी ली। इसके साथ ही कार्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

सौरभ सिंह ने कहा कि आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान कराना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने शासन की योजनाओं को धरातल तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ ही शहर से जुड़े मामलों में विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की बात कही।

2019 बैच के पीसीएस अधिकारी सौरभ सिंह ने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत देवरिया में एसडीएम के रूप में की थी। करीब साढ़े तीन वर्ष वहां सेवा देने के बाद उन्होंने शाहजहांपुर और लखनऊ सदर में भी एसडीएम की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2025 में उन्हें मथुरा में अपर नगर आयुक्त बनाया गया। अब शासन ने उन्हें कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी नगर नियुक्त किया है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *