रामेष्ट धाम में गूंजा सुंदरकांड, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

रामेष्ट धाम में गूंजा सुंदरकांड, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

बुढ़वा मंगल पर फूलों और गुब्बारों से सजा मंदिर, आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण

कानपुर। केशव नगर स्थित केशव मधुवन वाटिका के रामेष्ट धाम में बुढ़वा मंगल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सुबह धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुंदरकांड पाठ हुआ, जबकि शाम को भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों में रम गए।

केशव मधुवन सेवा समिति के महासचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप धारण कर भीम के बल का अभिमान दूर किया था।

कार्यक्रम के दौरान भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। आरती और भोग के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर हनुमान जी के दर्शन किए।

इस मौके पर जयराम दुबे, राजेंद्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा, राधाकृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, शरद मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, प्रेमलता सिंह, बेबी शुक्ला, जयंती बाजपेई, सीमा शुक्ला, बिनीता दीक्षित, बिना, किरण, पूनम कुमार और जया त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *