कानपुर में नेशनल बॉक्सिंग-प्लेयर का मर्डर करके फेंका था शव

कानपुर में नेशनल बॉक्सिंग-प्लेयर का मर्डर करके फेंका था शव

मां बोलीं- दिवाली की शॉपिंग करने निकली थी, बेटी को उसके बॉयफ्रेंड ने मारा

कानपुर। महाराजपुर में नेशनल हाईवे किनारे मिला युवती के शव की 24 घंटे बाद शिनाख्त उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र के इखलाख नगर निवासी नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर रह चुकी मंतशा कुमारी (26) के रूप में हुई है। मंतशा के माता-पिता और परिवार के लोगों ने शनिवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की और फिर जहां पर शव मिला था वहां पहुंची। मां ने बताया कि बेटी दीपावली की शॉपिंग के लिए निकली और लापता हो गई थी, उसकी हत्या करके शव को फेंका गया है। उन्होंने बेटी के ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का शक जताया है। पुलिस अब हत्या में संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शुक्रवार सुबह युवती का रक्तरंजित शव मिला था। मामले में शनिवार दोपहर को उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र के इखलाक नगर निवासी 26 साल की मंतशा कुमारी (26) के रूप में हुई है। मां संजना और पिता प्रेम कुमार समेत अन्य परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर बेटी के शव की शिनाख्त की। शव देखते ही माता-पिता रो-रो कर बदहवास हो गए।

मंतशा की मां संजना ने बताया- गुरुवार शाम करीब 5 बजे उनकी बेटी दीपावली की खरीदारी करने कानपुर चकेरी लालबंगला बाजार गई थी। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटी। शाम करीब सात बजे से ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। बेटी के लापता होने और फोन स्विच ऑफ होने पर उन्होंने शनिवार को गंगाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कानपुर में युवती का शव मिलने के बाद गंगाघाट पुलिस ने परिजनों को एक युवती का शव मिलने की जानकारी दी, इसके बाद परिवार के लोगों ने कानपुर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

मां बोलीं- बेटी का मर्डर करके फेंका गया शव, दोस्त पर संदेह

पिता प्रेम कुमार ने बताया कि मंतशा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन खुशबू की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा दीपक और मंतशा घर पर रहते थे। मंतशा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद पिता के साथ बॉक्सिंग सीखना शुरू किया था। पिता पहले स्पोर्ट्स लाइन में बच्चों को बॉक्सिंग सिखाते थे और खुद भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं।मंतशा भी बॉक्सिंग में यूपी स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। इसके अलावा वह कई जगह जिम ट्रेनर के रूप में काम कर चुकी थी। वर्तमान में वह जाजमऊ स्थित फ्यूजन फिट जिम में ट्रेनर थी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *