घर में घुसकर मारपीट और दलित उत्पीड़न में चार नामजद
मौदहा हमीरपुर।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया में बीते सप्ताह हुई घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी रामपति पत्नी बाबूलाल ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, बीते तीस अक्टूबर की शाम करीब साढे सात बजे जब वह घर में खाना बना रही थी। तभी गांव के पुष्पेंद्र, शिवप्रसाद, सौरभ और शोभित अपने अपने हाथों में लाठी डण्डा लेकर आ गए और बच्चों से बात करने की बात को लेकर गाली गलौज और जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे और उसे अपने दरवाजे तक घसीट कर ले गए। पीडिता ने बताया कि उसे बचाने उसका पति, बेटा और बेटियां आईं तो उक्त सभी ने उनके साथ भी मारपीट की। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


