महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
मौदहा हमीरपुर।कस्बे के मोहल्ला हुसैन गंज निवासी शबाना नाज ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते 26अक्टूबर को करीब सवा चार बजे वह जब वह जा रही थी तभी हमीद हास्पिटल के निकट पहले से घात लगाए बैठे तनवीर आलम, मसकूर आलम,रिजवाना परवीन निवासी ब्लॉक के पीछे सहित अन्य ने उसे हाकी और डण्डा से मारापीटा। पीडिता ने बताया कि उक्त लोगों से उसका मुकदमा चल रहे हैं जिसपर राजीनामा करने का दबाव भी डाला जा रहा है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


