गंगा का जलस्तर बढ़ा, बैराज से 3.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बैराज से 3.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

कानपुर। पहाड़ों और ऊपरी क्षेत्रों से पानी आने के बाद गंगा नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह आठ बजे कानपुर बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.800 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 3,15,702 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से नीचे है।

केंद्रीय जल आयोग और बाढ़ नियंत्रण कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार बैराज का डाउनस्ट्रीम जलस्तर 113.530 मीटर रहा। बैराज का चेतावनी स्तर 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.290 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां चेतावनी स्तर 113 मीटर है।

ऊपरी बैराजों से भी पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। हरिद्वार बैराज से 1,18,853 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 86,985 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा के जलस्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

औरैया में यमुना घट रही

उधर, औरैया में यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे यहां जलस्तर 102.880 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक यमुना का चेतावनी स्तर 112 मीटर और खतरे का निशान 113 मीटर है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। सोमवार को जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *