डॉ. आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को बांटी दवाएं

डॉ. आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को बांटी दवाएं

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग, गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (नमो) और श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर को यशोदा नगर स्थित नाथूमल साधवानी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और खून से संबंधित जांच की गईं। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।

चिकित्सा विशेषज्ञों ने विशेष रूप से वृद्धजनों को उचित व्यायाम, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने के संबंध में परामर्श दिया। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानपान पर ध्यान देने और उम्र के अनुसार शारीरिक गतिविधियां बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

शिविर में यशोदा नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। लोगों ने चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श भी लिया। निर्धारित समय पर शिविर का समापन हुआ।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *