गुरुदेव मोबाइल में हुआ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

गुरुदेव मोबाइल में हुआ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

कानपुर। बिधनू स्थित गुरुदेव मोबाइल, लैपटॉप केयर सेंटर में रविवार को मां भारती नेत्र चिकित्सालय और मनी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन की व्यवस्था की गई।

शिविर में चित्रकूट के नेत्र सर्जन डॉ. रमेश केसी गुप्ता (एमबीबीएस, एमएस) और अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा मौजूद रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए जरूरी परामर्श दिया। शिविर में शुगर और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की व्यवस्था भी की गई।

आयोजकों के अनुसार, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को दवा, लेंस, काला चश्मा, रहने-खाने और आने-जाने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखी गई। इसके अलावा शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श और जांच की सुविधाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम में गणेश इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल्स के प्रमुख अशोक शर्मा और गुरुदेव मोबाइल, बिधनू के विकास विश्वकर्मा मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *