स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में निःशुल्क ENT कैंप का आयोजन, मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में निःशुल्क ENT कैंप का आयोजन, मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

कानपुर। चुन्नीगंज स्थित स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में निःशुल्क ENT (कान, नाक एवं गला) कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ईएनटी सर्जन डॉ. बी. कुमार ने मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

कैंप के दौरान कान, नाक और गले से संबंधित विभिन्न समस्याओं से परेशान मरीजों की जांच की गई। इनमें सर्दी-जुकाम, गले में खराश, नाक बंद रहना, कान में दर्द, संक्रमण सहित अन्य समस्याएं शामिल रहीं। चिकित्सक ने मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार उचित सलाह देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।

सर्दियों में ENT समस्याओं से बचाव के बताए उपाय

शिविर के दौरान अस्पताल के सेमिनार हॉल में आयोजित जागरूकता सत्र में डॉ. बी. कुमार ने लोगों को कान, नाक और गले की देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने सर्दियों के मौसम में होने वाली सामान्य समस्याओं, शुरुआती लक्षणों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या के लंबे समय तक बने रहने पर लापरवाही न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।

आगे भी आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

स्मार्ट केयर हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पताल की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *