श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम को दिया निमंत्रण

श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम को दिया निमंत्रण

कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष ने की उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात

कानपुर। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज बाजपेई ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को कथा आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

इस दौरान समिति अध्यक्ष ने आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर उपमुख्यमंत्री से चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कथा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण देने के दौरान समिति से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *