बूथ अध्यक्षों का सम्मान कर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

बूथ अध्यक्षों का सम्मान कर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने सभी पदाधिकारियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती का आधार उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत होता है। वह विपक्षी दलों की रणनीतियों और चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का काम करता है। इसलिए संगठन की प्रत्येक सफलता और जीत का श्रेय बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए।

विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनका मनोबल बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। दीपावली के अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए त्योहार की बधाई दी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *