उपमुख्यमंत्री से मिले आदित्य त्रिवेदी कानपुर-बुंदेलखंड की सीटों पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले आदित्य त्रिवेदी कानपुर-बुंदेलखंड की सीटों पर हुई चर्चा

लखनऊ। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री ने उपमुख्यमंत्री का हालचाल जाना और विभिन्न संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की विधानसभा सीटों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, विधानसभा स्तर पर गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा किए जाने की जानकारी सामने आई।

भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। क्षेत्र में कुल 52 विधानसभा सीटें हैं। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय करने पर जोर दिया है। हाल ही में क्षेत्रीय संगठन की बैठकों में भी विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास, कार्यकर्ताओं से संवाद और स्थानीय समस्याओं का फीडबैक लेने पर जोर दिया गया है। इन गतिविधियों के बीच आदित्य त्रिवेदी की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से हुई मुलाकात को क्षेत्रीय संगठन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर आपसी चर्चा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार साझा किए।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *