कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिर प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दे डाली है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने लिखा कि आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। हालांकि, राहुल गांधी ने आगे यह भी दावा किया कि पीएम इस बहस के लिए कभी सामने नहीं आएंगे। उन्होंने लिखा, आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *