भाजपा सरकार में प्रदेश को मिला भयमुक्त माहौल, निवेश के लिए आगे आ रहे व्यापारी : मोहसिन रजा

भाजपा सरकार में प्रदेश को मिला भयमुक्त माहौल, निवेश के लिए आगे आ रहे व्यापारी : मोहसिन रजा

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने सपा पर साधा निशाना, कहा- रामसेवकों और कारसेवकों पर गोली चलवाकर खड़ा किया राजनीतिक आधार

कानपुर। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को भयमुक्त माहौल दिया है। आज दूसरे राज्यों और देशों के व्यापारी भी उत्तर प्रदेश में निवेश करने से नहीं हिचक रहे हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने वाली पार्टियां इस संस्कृति की बराबरी नहीं कर पाएंगी। यह बातें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

वह तकिया पार्क पुलिस चौकी के पास रहने वाले पूर्व हज कोऑर्डिनेटर ओसामा अजीज के आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

सपा पर रामसेवकों और कारसेवकों को लेकर साधा निशाना

मोहसिन रजा ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का राजनीतिक आधार अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान रामसेवकों और कारसेवकों पर लाठीचार्ज और गोली चलवाने की घटनाओं से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामसेवकों और कारसेवकों की मौतों के बाद सपा ने अपनी राजनीतिक जमीन तैयार की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग धर्म की बातें करते हैं।

ओवैसी के बयानों को गंभीरता से नहीं लेते

असदुद्दीन ओवैसी के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मोहसिन रजा ने कहा कि वह उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा कि लोगों का भविष्य भाजपा के साथ है। उनके मुताबिक, भाजपा सरकार की नीतियों और विकास के एजेंडे से प्रदेश में निवेश और विश्वास का माहौल बना है।

इसके बाद मोहसिन रजा सचिव जूही स्थित इजहार रिजवी के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *