अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का शिकंजा, 12 वाहन सीज; सात लाख रुपये राजस्व मिलने का अनुमान

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का शिकंजा, 12 वाहन सीज; सात लाख रुपये राजस्व मिलने का अनुमान

कानपुर नगर। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर गठित संयुक्त टास्क फोर्स ने औचक जांच अभियान चलाकर 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी वाहनों को संबंधित थानों में सीज कराया गया।

अभियान के दौरान बालू, मोरम और गिट्टी लदे वाहनों की जांच की गई। इसमें 12 वाहन ओवरलोडिंग अथवा वैध परिवहन प्रपत्रों के अभाव में संचालित पाए गए। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों का चालान किया और उन्हें सीज करा दिया। इस कार्रवाई से खनिज विभाग को करीब सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

संयुक्त जांच अभियान में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर अनुभव सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), खनन अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहा।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने टास्क फोर्स को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ नियमित रूप से जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *