दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 478 तक पहुंचा

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 478 तक पहुंचा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी; राजस्थान में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। स्विस संस्था IQAir के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 334 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है।

भारत के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली का AQI 403 दर्ज किया। दिल्ली यूनिर्सिटी के आसपास AQI 478 और ITO इलाके में 455 दर्ज किया गया है।

इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। इसके असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है।

राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में इस सीजन की पहली और भारी बर्फबारी शुरू हो गई है।
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए गुरुवार सुबह 8:30 बजे बंद हो गए। पहाड़ों पर बर्फ जमनी शुरु हो गई है।
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए गुरुवार सुबह 8:30 बजे बंद हो गए। पहाड़ों पर बर्फ जमनी शुरु हो गई है।
उत्तरप्रदेश के शामली में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।
उत्तरप्रदेश के शामली में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।
रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद जमी बर्फ अब तक नहीं पिघली है।
रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद जमी बर्फ अब तक नहीं पिघली है।
मनाली के मॉल रोड पर शाम के वक्त सुहावने मौसम में सैर करते हुए टूरिस्ट और लोकल लोग।
मनाली के मॉल रोड पर शाम के वक्त सुहावने मौसम में सैर करते हुए टूरिस्ट और लोकल लोग।

देश के 18 शहरों में हवा बहुत खराब, इनमें 9 हरियाणा के

देश के 18 शहरों में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है।

गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 रहा।

दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *