छठ महापर्व को लेकर रोशनी से जगमगाए कानपुर के घाट, पूजा वेदियां सजाने में जुटे श्रद्धालु

छठ महापर्व को लेकर रोशनी से जगमगाए कानपुर के घाट, पूजा वेदियां सजाने में जुटे श्रद्धालु

कानपुर। आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर के घाट रोशनी से जगमगा उठे हैं। घाटों पर रंग-बिरंगी लाइटिंग और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाकर घाटों से गंदगी और सिल्ट हटाई गई। इसके बाद रंगाई-पुताई और लाइटिंग कर घाटों की सूरत बदल दी गई है। साफ-सुथरे घाटों और जगमगाती रोशनी के बीच छठ पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। श्रद्धालु घाटों के किनारे अपनी-अपनी पूजा वेदियां सजाने में जुट गए हैं। शहर में चारों ओर छठ महापर्व की रौनक और उत्साह दिखाई देने लगा है।

शुक्रवार रात तक पनकी नहर, अर्मापुर, सीटीआई और रविदासपुरम समेत कई घाट साफ-सुथरे नजर आने लगे। यहां सफाई के साथ लाइटिंग और रंगाई-पुताई का काम भी पूरा करा दिया गया है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने 300 सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई है। वहीं, जलकल विभाग की ओर से 35 टैंकर विभिन्न घाटों पर तैनात किए गए हैं।

नगर निगम की टीम घाटों पर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे घाटों पर शाम होते ही उत्सव जैसा माहौल दिखाई देने लगा है। पूजा की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *